फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdgfdf

Noida News: हत्या में ऊंचा अमीरपुर के 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा

Wed, 12 Aug 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
sdgfdf
हत्या में ऊंचा अमीरपुर के 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

-जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला
-सितंबर, 2020 को जारचा कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर गांव की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक व्यक्ति की हत्या में 5 लोगों को दोषी करार दिया है। ऊंचा अमीरपुर गांव निवासी मृतक के भाई रोहताश ने जारचा कोतवाली में शिकायत दी थी कि 25 सितंबर 2020 को सुबह अपने छोटे भाई तेजवीर व वीरपाल के साथ घर पर थे। तभी पड़ोस के ललित उर्फ लवली व प्रसात उर्फ गोलू, अजय, अनिल उर्फ बंटी, दर्शन और कपिल घर में घुस आए। सभी ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले के दौरान ललित उर्फ लवली ने क्रिकेट बैट से उसके भाई वीरपाल के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मुकदमा हत्या में तब्दील किया गया। न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 ने मामले की सुनाई की। गवाह व साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने पांचों को हत्या का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed