{"_id":"6a7c99bd5c57fbbf3a042715","slug":"dsgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4606073-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किशोरी के साथ मारपीट, आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किशोरी के साथ मारपीट, आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ मारपीट, आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा
- इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी के साथ 16 वर्षीय किशोर ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और किशोरी को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पहले दुष्कर्म की बात सामने आ रही थी लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब कोतवाली फेज-2 पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
कोतवाली फेज-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी आठवीं व किशोर दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और आपस में बातचीत करने लगे। आरोप है कि आठ अगस्त को किशोरी किशोर के बताए स्थान पर मिलने के लिए पहुंची। वहां किसी बात पर किशोर ने किशोरी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद किशोरी घर चली गई। अगले दिन उसे हल्की तबीयत खराब हुई तब घरवाले उसे अस्पताल ले गए। इसके बाद किशोरी ने घरवालों को किशोर से मिलने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया लेकिन इसमें किसी तरह दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।