{"_id":"6a7c983b4a32e25f0c058682","slug":"dfsgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4605877-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धारदार हथियार से 10 वार... महक की हत्या का आरोपी कटिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धारदार हथियार से 10 वार... महक की हत्या का आरोपी कटिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बरौला के पीजी में असम की 19 वर्षीय युवती की हत्या का आरोपी बिहार से पकड़ा गया
- धारदार हथियार के वार से अधिक रक्तस्राव के कारण हुई थी महक की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-49 के बरौला गांव स्थित पीजी में असम की 19 वर्षीय युवती महक अहमद की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस ने आरोपी रमन राज को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी अपने गृह जनपद भाग गया था। पुलिस ने उसकी तलाश की और टीम भेजकर उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी को नोएडा लेकर आ रही है।
अधिक रक्तस्राव से गई जान : वहीं महक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को सामने आई। इसमें उसके शरीर पर धारदार हथियार से करीब दस वार किए जाने की पुष्टि हुई है। गंभीर चोटों के कारण शरीर से अधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किस हथियार से वार किए और हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। महक मूलरूप से असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली थी। वह करीब तीन सप्ताह पहले अपने माता-पिता को बिना बताए नोएडा आई थी और कॉल सेंटर में नौकरी कर रही थी। वह अपनी पुरानी सहेली संजना के साथ बरौला गांव स्थित तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर बने पीजी में रह रही थी। संजना भी असम की रहने वाली है।
उसी फ्लोर में आरोपी भी रहता था : इसी मंजिल पर बिहार के कटिहार निवासी रमन राज का कमरा था। पुलिस के अनुसार रमन बीटेक कर चुका है और पहले नोएडा की एक आईटी कंपनी में काम करता था। वह पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आठ अगस्त की रात महक और संजना कमरे के बाहर लॉबी में टहल रही थीं। इसी दौरान रमन अपने कमरे के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। नौ अगस्त को संजना किसी काम से बाहर चली गई थी। महक पीजी में ही थी। दस अगस्त को लौटने पर संजना को महक कमरे में नहीं मिली। इसी दौरान पीजी में रहने वाले लोगों को रमन के कमरे से दुर्गंध आने लगी। कमरे पर ताला लगा था और रमन भी वहां नहीं था। सूचना पर मकान मालिक सार्थक बंसल और पुलिस मौके पर पहुंचे। ताला खुलवाकर कमरे की तलाशी ली गई तो अंदर महक का शव लहूलुहान हालत में मिला।
विज्ञापन
घटना वाले दिन आरोपी से हुई थी बातचीत : पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन पीजी में रहने वाले लोगों ने महक और आरोपी रमन को बातचीत करते हुए देखा था। बताया गया है कि आठ अगस्त को आरोपी अपने कमरे के बाहर शराब पी रहा था। इसी दौरान महक और उसकी सहेली संजना ने उसे शराब पीने से टोका था। वहीं, महक का नोएडा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें उसके करीबी और रिश्तेदार शामिल हुए।
आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से वार किए जाने और अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी को नोएडा लाकर पूछताछ करेगी। -मनीषा सिंह, एडिशनल डीसीपी