सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgf

Noida News: एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध वेंडर को किया गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
dsgf
विज्ञापन
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने के मामले में आरपीएफ ने एक अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 18 मार्च को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी के समीप पहुंची तो बिहार जनपद वैशाली के रामपुर गांव निवासी विकास कुमार अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे थे। खाद्य सामग्री बेचने के दौरान जब पुलिस ने खाद्य सामग्री बेचने का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने अवैध वेंडर को ट्रेन से उतार लिया। आरपीएफ कोतवाली में ले जाकर रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed