{"_id":"6a046c0f3532bc67e001f8b6","slug":"due-to-lack-of-tin-shed-and-facilities-passengers-wait-for-the-bus-in-the-sun-noida-news-c-23-1-lko1064-94623-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टीन शेड और सुविधाओं का अभाव, धूप में बस का इंतजार करते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टीन शेड और सुविधाओं का अभाव, धूप में बस का इंतजार करते हैं यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुसाफिर बोले- लंबे वक्त से बस स्टैंड निर्माण की मांग अब तक पूरी नहीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास अंसल प्लाजा मॉल के सामने स्थित रोडवेज और निजी बसों के स्टॉप पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। मुसाफिरों को टीन शेड के अभाव में धूप में बस का इंतजार करना पड़ता है। यहां से दिल्ली, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर समेत कई शहरों के लिए बसें मिलती हैं। रोजाना कई यात्री यहां से सफर करते हैं, लेकिन बस स्टैंड पर उनके लिए न तो टीनशेड है, न ही शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह ने बताया कि कि लंबे वक्त से यहां स्थायी बस स्टैंड बनाने की मांग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री मदन सिंह ने बताया कि दोपहर के समय यहां खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। धूप से बचने के लिए आसपास कहीं छांव नहीं मिलती। बस आने में देरी होने पर काफी परेशानी होती है। वहीं दनकौर निवासी दीपक ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए यहां कोई सुविधा नहीं है। शौचालय तक उपलब्ध नहीं है, जिससे खासकर महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। छात्र रोहित चौधरी ने बताया कि बस स्टॉप पर केवल बोर्ड लगा है, लेकिन यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। गर्मी और बारिश दोनों मौसम में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
Trending Videos