Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
private hospital in Greater Noida successfully treated two patients with advanced renal denervation procedure
{"_id":"6a0479428837a94353066c36","slug":"video-private-hospital-in-greater-noida-successfully-treated-two-patients-with-advanced-renal-denervation-procedure-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोए़डा: एक निजी अस्पताल ने एडवांस रीनल डीनर्वेशन प्रक्रिया से दो मरीजों को दी नई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोए़डा: एक निजी अस्पताल ने एडवांस रीनल डीनर्वेशन प्रक्रिया से दो मरीजों को दी नई उम्मीद
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 06:44 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। एक निजी अस्पताल ने रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन और हाइपरटेंसिव हार्ट फेलियर से पीड़ित दो मरीजों का एडवांस रीनल डीनर्वेशन प्रक्रिया के माध्यम से सफल उपचार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह आधुनिक मिनीमली इनवेसिव तकनीक उन मरीजों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है, जिनका ब्लड प्रेशर कई दवाओं के बावजूद नियंत्रित नहीं हो पा रहा था।
फोर्टिस अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. हरनीश सिंह भाटिया ने इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें मरीज कई प्रकार की ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं की अधिकतम खुराक लेने के बावजूद सामान्य स्तर पर नहीं आ पाता। इससे स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, किडनी फेलियर और अचानक मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। पहला मामला 68 वर्षीय महिला का था, जो लंबे समय से गंभीर रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन से पीड़ित थीं। उन्हें छह प्रकार की एंटीहाइपरटेंसिव दवाएं दी जा रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उनका ब्लड प्रेशर लगातार 180 से 200 एमएमएचजी के बीच बना हुआ था। बढ़ते रक्तचाप के कारण उन्हें बार-बार हाइपरटेंसिव हार्ट फेलियर की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।