सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को कर रहा बदनाम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-73 में रहने वाली एक युवती ने युवक पर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पुराने साथी ने निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दिया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नोएडा की रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पहचान साल 2019 में मुरादाबाद के करसरा गांव निवासी राजकुमार यादव से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम संबंध बन गए। इस दौरान युवक ने भरोसे में लेकर उसकी निजी फोटो और वीडियो बना ली। आरोप है कि अब आरोपी उन्हीं फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। कुछ लोगों को वह वीडियो व फोटो भेज भी चुका है। आरोपी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बना रखी है, जिस पर उसकी फोटो लगाकर उसे बदनाम कर रहा है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed