सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Price of Migsun Twins without number plate

Noida News: मिग्सन ट्वीन्ज में बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर सख्ती

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Price of Migsun Twins without number plate
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्सन ट्वीन्ज सोसाइटी में बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट और काले शीशों वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सोसाइटी की एओए ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
एओए के अध्यक्ष जितेंद्र राणा और उपाध्यक्ष राघव ने बताया कि बीते कुछ समय से सोसाइटी में बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाली गाड़ियों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है। इससे निवासियों के बीच डर और असुरक्षा पैदा हो रही थी। हाल के दिनों में ऐसी गाड़ियों से जुड़े कई विवाद सामने आए, जिनमें सड़क दुर्घटना, सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट और निवासियों के साथ गाली-गलौज जैसी घटनाएं शामिल हैं। इसी को देखते हुए सोसाइटी परिसर में अब बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाली गाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया गया है। सोसाइटी निवासियों ने एओए के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ऐसे कदम बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed