फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eco Village-1 residents continue protest against hike in maintenance charges.

Noida News: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध में इको विलेज-1 निवासियों का धरना जारी

Tue, 11 Aug 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Eco Village-1 residents continue protest against hike in maintenance charges.
शशिभूषण शाह
बढ़े हुए शुल्क को वापस लेने की मांग कर रहे हैं निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में 1 अगस्त से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने को लेकर निवासियों का धरना जारी है। निवासी बढ़े हुए शुल्क को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक जून 2026 से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाकर 3.25 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है, जबकि पहले यह 2.36 रुपये प्रति वर्ग फीट था। निवासियों ने बारिश के बीच पूरी रात धरना दिया। उन्होंने कहा कि अपनी मांग को लेकर वह लगातार अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।

निवासियों ने कुछ दिन पहले कैंडल मार्च भी निकाला था। इसके बावजूद बढ़े हुए मेंटेनेंस शुल्क को लेकर स्थिति में अब तक कोई समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों ने कहा सोसाइटी में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। आए दिन लिफ्ट बंद हो जाती है, इसके बाद भी मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने से पहले सोसाइटी की खामियों को ठीक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


एक जून से मेंटेनेंस शुल्क 2.36 रुपये से बढ़ाकर 3.25 रुपये प्रति वर्ग फीट किया गया है। शुल्क बढ़ने से निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। -शशिभूषण शाह
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं। बारिश के बीच प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। -कमल कुलश्रेष्ठ

बढ़े हुए मेंटेनेंस शुल्क को लेकर निवासियों के बीच असंतोष है। कैंडल मार्च के जरिये अपनी मांग को सामने रखा था और अब धरने के माध्यम से अपनी बात रख रहे हैं। -मुकेश ओझा


निवासियों की मुख्य मांग बढ़े हुए मेंटेनेंस शुल्क को हटाने की है। शुल्क में बदलाव को लेकर सोसाइटी के निवासियों के साथ बातचीत जरूरी है। -संजय शर्मा

शशिभूषण शाह

शशिभूषण शाह

शशिभूषण शाह

शशिभूषण शाह

शशिभूषण शाह

शशिभूषण शाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed