सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eco Village-1 residents furious over meeting cancellation; stage a road blockade.

Noida News: बैठक रद्द होने पर भड़के इको विलेज-1 के निवासी, लगाया जाम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Eco Village-1 residents furious over meeting cancellation; stage a road blockade.
ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल और हनुमन मंदिर चौक के बीच की सड़क को ईको विलेज - 1 के निवासियों
विज्ञापन
बढ़े मेंटेनेंस चार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन, कहा -मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 में बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज के विरोध में बुधवार को निवासियों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। बिल्डर और निवासियों के बीच प्रस्तावित बैठक अचानक रद्द होने से नाराज लोगों ने हनुमान मंदिर के पास प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने बताया बुधवार को बिल्डर और निवासियों के बीच बैठक तय की गई थी। बैठक में बढ़ाए गए शुल्क कि आपत्तियों पर चर्चा होनी थी, लेकिन निर्धारित समय से पहले उन्हें बैठक रद्द होने की सूचना दे दी गई। बैठक निरस्त होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग निवासी हनुमान मंदिर के पास एकत्र हो गए। लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और यातायात सामान्य हो गया। लोगो ने कहा कि प्रबंधन ने बिना पारदर्शिता और वित्तीय विवरण साझा किए मेंटेनेंस शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। उनका कहना है कि सोसाइटी के हजारों परिवार बढ़े हुए मेंटेनेंस शुल्क का विरोध कर रहे हैं और पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed