{"_id":"69d8eb21c32fa1336206b0da","slug":"elderly-man-appeals-to-cm-for-refund-of-cyber-fraud-money-noida-news-c-1-noi1095-4147541-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइबर फ्रॉड की रकम वापसी के लिए बुजुर्ग ने सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइबर फ्रॉड की रकम वापसी के लिए बुजुर्ग ने सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
- विदेश मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 2.39 करोड़ की हुई थी ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विदेश मंत्रालय से सेवानिवृत्त बुजुर्ग अधिकारी ने साइबर फ्रॉड में गंवाई रकम वापसी के लिए अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। साइबर ठगों ने 2025 में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 2.39 करोड़ का फ्रॉड किया था। इसमें से अब तक केवल 63 हजार रुपये ही वापस मिल पाए।
सेवानिवृत्त अधिकारी नोएडा निवासी सुभाष चंद्र मल्होत्रा ने बताया कि मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज है। सुभाष चंद्र का कहना है कि अप्रैल 2025 में हुई मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते से 6.70 लाख रुपये फ्री भी कराए थे। 31 मई 2025 को न्यायालय ने एक आदेश दिया था कि 6,70,243 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएं लेकिन अब तक उन्हें केवल 63 हजार रुपये ही वापस हो सके।
Trending Videos