पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Employees at Anmol Industries continue their protest for the second consecutive day by wearing black armbands.

Noida News: अनमोल इंडस्ट्रीज में दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Employees at Anmol Industries continue their protest for the second consecutive day by wearing black armbands.
ग्रेटर नोएडा। उद्योग विहार स्थित अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। यूनियन का कहना है कि जब तक लंबित मांगों पर सम्मानजनक समझौता नहीं होता और अप्रैल 2026 से लागू महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

अनमोल इंडस्ट्रीज इम्प्लॉईज यूनियन (सीटू संबद्ध) के अनुसार, यूनियन ने अपनी मांगों का ज्ञापन 31 दिसंबर 2025 को प्रबंधन को सौंपा था। इसके बाद कई दौर की वार्ता हुई लेकिन अब तक किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी। यूनियन का आरोप है कि प्रदेश सरकार के घोषित अप्रैल 2026 के महंगाई भत्ते का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि प्रबंधन मांगों से ध्यान हटाने के लिए अकुशल श्रमिकों से अर्धकुशल तथा अर्धकुशल श्रमिकों से कुशल श्रमिकों का कार्य करा रहा है। इससे उत्पादन की गुणवत्ता, वेस्टेज और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रबंधन सकारात्मक वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालता है तो उसका स्वागत किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed