सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Employees protest in Noida demanding salary hike

UP: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 13 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा में कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। गुस्साए कर्मचारियों ने कई इलाकों में रोड जाम कर दिया है। फेज 2 में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया है।

Employees protest in Noida demanding salary hike
नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया, जब गुस्साए कर्मचारियों ने कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया और यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया। फेज 2 में चल रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े।

Trending Videos
प्रदर्शनकारियों ने मदरसन कंपनी के पास करीब चार गाड़ियों को किया आग के हवाले किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी मजदूरों को तितर-बितर किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी को पलट दिया और उसमें आग लगा दी। उन्होंने पथराव भी किया।  

पिछले तीन से चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सैलरी 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करना, ओवरटाइम का भुगतान और छुट्टियों का अलग प्रावधान शामिल है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और कई जगह गाड़ियों के आगे लेटकर यातायात रोक दिया। कुलेसरा से फेज-2 तक मार्च निकालते हुए कर्मचारी एकत्र हुए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा। सेक्टर 60 में कर्मचारियों ने रोड जाम कर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन के कारण नोएडा के कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पूरी तरह जाम हो गया है। एनएच 9 पर बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे हैं। सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति है। नोएडा में औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले कई रास्तों को बंद किया गया है।

फरीदाबाद-पलवल में सड़कों पर उतरे कर्मचारी
फरीदाबाद सेक्टर-37 सराय ख्वाजा इलाके में निजी कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारी कंपनी के बाहर सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं, पलवल में भी पृथला के पास साई ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने आगरा हाईवे जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed