{"_id":"69dcaa19903c5962710584dc","slug":"noida-sector-57-violence-50-companies-200-vehicles-damaged-attempt-police-lathi-charge-in-gautam-budh-nagar-2026-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नोएडा के सेक्टर 57 में 50 कंपनी और 200 गाड़ियों में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश; पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नोएडा के सेक्टर 57 में 50 कंपनी और 200 गाड़ियों में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:40 PM IST
सार
Noida Protest News Today: गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में निजी कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। नोएडा के सेक्टर 57 में 50 कंपनी और 200 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। एक कंपनी में आग लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया है।
विज्ञापन
1 of 8
नोएडा में कंपनी में तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में निजी कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी कई सेक्टरों में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज भी किया है। सेक्टर 57 में पिछले एक घंटे में प्रदर्शनकारियों ने करीब पचास कंपनियों और दो सौ गाड़ियों में तोड़फोड़ की है।
उन्होंने कंपनी को आग लगाने की कोशिश भी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को दौड़ा दिया। सेक्टर 57 में उपद्रवियों ने कंपनियों में तोड़फोड़ की और इमारतों के शीशे तोड़े, जिससे स्टाफ को भागना पड़ा। बड़ी संख्या में कंपनियों में तोड़फोड़ और पथराव हुआ।
Trending Videos
2 of 8
नोएडा में कंपनी में आग लगाने की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 59 में पुलिस की जीप का शीशा तोड़ा गया और कंपनी में आग लगाने की कोशिश की गई। सेक्टर 58 में श्रमिकों ने आगजनी की और जुलूस के रूप में निकले कर्मचारियों ने कई फैक्ट्रियों में पत्थरबाजी की। उपद्रवी सेक्टर 58 की कंपनी में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
नोएडा में कंपनी में आग लगाने की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों का हिंसक रूप
प्रदर्शनकारी अब समूह में निकल रहे हैं। उनके हाथों में डंडे और छड़ हैं। वे लगातार पत्थर भी चला रहे हैं। लोगों ने पुलिस को भी दौड़ाया है। यह प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है।
4 of 8
नोएडा में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने सेक्टर 57 और सेक्टर 58 में लाठीचार्ज किया है। फेस दो में पत्थरबाजी करने वाले प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने स्मॉग गन चलाई। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्रियों के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
5 of 8
नोएडा में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
'भड़काने वालों' की पहचान की जा रही है: डीजीपी
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने सोमवार को कहा कि पुलिस उन तत्वों की पहचान कर रही है, जिन्होंने कथित तौर पर नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काई थी, और उन्होंने चेतावनी दी कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।