सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Employers and employees will receive incentive amounts at the Authority on June 19.

Noida News: 19 जून को प्राधिकरण में नियोक्ताओं और कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Employers and employees will receive incentive amounts at the Authority on June 19.
विज्ञापन
19 जून को प्राधिकरण में नियोक्ताओं और कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

दादरी व जेवर के विधायक लोगों को सम्मानित भी करेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से 19 जून को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (पीएमवीबीआरवाई) के तहत किया जाएगा।
दादरी व जेवर के विधायक शाम चार बजे लोगों को सम्मानित भी करेंगे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम वैभव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल माध्यम के जरिए देशभर के लाभार्थियों, कर्मचारियों और नियोक्ताओं को संबोधित करेंगे। ईपीएफओ की ओर से यह कार्यक्रम देशभर के 200 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित होगा। वैभव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और नए कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। योजना के तहत पात्र कर्मचारियों और नियोक्ताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे औपचारिक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों को नए रोजगार अवसर सृजित करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा देश के प्रमुख औद्योगिक और कॉर्पोरेट केंद्रों में शामिल है। ऐसे में यह योजना स्थानीय उद्योगों, प्रतिष्ठानों और युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed