सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging on the road after rain; commuters inconvenienced.

Noida News: बारिश के बाद सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road after rain; commuters inconvenienced.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा स्थित कृष्णा इलीट होम्स के पास बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी हिमांशु जोशी ने बताया कि बारिश रुकने के काफी समय बाद भी सड़क पर पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ रहा है, जबकि पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़क दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर अक्सर जलभराव हो जाता है। उन्होंने संबंधित विभाग से बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed