सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment, traffic jams and power cuts for hours cause trouble to traders

Noida News: अतिक्रमण, जाम और घंटो जली कटौती से व्यापारी परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Encroachment, traffic jams and power cuts for hours cause trouble to traders
मुकेश जोगी
विज्ञापन
- दनकौर के व्यापारियों ने गिनाईं समस्याएं, बोले जल्द निस्तारण कराएं अधिकारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अतिक्रमण की वजह से दनकौर कस्बे में सड़कों पर वाहनों की कतार लग जाती है। वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। वहीं गर्मी में तय समय से ज्यादा बिजली की कटौती की जा रही है। इससे भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। बिजली के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
दनकौर में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि कस्बे में यातायात पुलिस और नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाजार के रास्तों व चौराहों पर कुछ दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे बाजार में जाम लग जाता है। बाजार में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पशुओं की लड़ाई से दुकानदारों का नुकसान होता है। कस्बे की सफाई व्यवस्था भी ठीक नही है। आरोप है कि समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद समाधान नहीं हो सका। उन्होंने समस्याओें के जल्द निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरेटर की महंगी बिजली जलाने को मजबूर
व्यापारियों ने बताया कि तय सीमा से ज्यादा हो रही बिजली कटौती हो रही है। जनरेटर के इस्तेमाल से बिजली महंगी पड़ती है जिसका असर व्यापार पर भी दिखता है। प्रोडक्शन की लागत बढ़ जाती है और इसका असर महंगाई के रूप में सामने आता है।

नहीं शुरू हुई नाले-नालियों की सफाई
व्यापारियों ने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले नाले नालियों की सफाई कराने का नियम है। लेकिन हर साल नालियों की सफाई में लापरवाही की जाती है। जिसका परिणाम बरसात में देखने को मिलता है। क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त नहीं की जा रही । बाजार में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं।

लावारिस पशुओं के झुंड बाजार में घूमने से लोगों में दुकानदारों और खरीदारों में डर का माहौल रहता है। - उत्तम विश्वास
पुलिस गश्त नहीं लगाती। सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से व्यापारी सुरक्षित महसूस नहीं करते। - हेमंत कुमार
अतिक्रमण से लगने वाले जाम से परेशानी होती है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी की बाजार में तैनाती होनी चाहिए। - संदीप जैन
बिजली कटौती होने से जेनरेटर की महंगी बिजली लेनी पड़ती है। सप्लाई में सुधार की जरूरत है। - विकास गोयल
बरसात से पहले नालियों की साफ सफाई नहीं होना चिंता का विषय है, इस पर ध्यान देना चाहिए। - संजय
रास्तों पर फैला कूड़ा दुकानों में चला आता है। बाजार में सफाईकर्मी समय से सफाई नही करते हैं। - मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

मुकेश जोगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed