{"_id":"69d514b233845110c80e84fe","slug":"expedite-census-related-work-dm-noida-news-c-23-1-lko1064-91745-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं : डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी ने जनगणना के लिए की बैठक
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय जनगणना-2027 के सफल कार्यान्वयन व संचालन के लिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनगणना से जुड़े अफसरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नोएडा व ग्रेटर नोएडा के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना के लिए प्रगणकों को आवंटित किए जाने वाले क्षेत्रों के मकान सूचीकरण ब्लॉकों का निर्माण तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को अपने विभागों के कर्मियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील एवं नगरीय क्षेत्र के जनगणना चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए स्थल एवं प्रशिक्षण तिथि निर्धारित कर उसकी सूचना अगले दिन तक जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ब्यूरो
Trending Videos