सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Extended support to the lawyers' strike.

Noida News: अधिवक्ताओं की हड़ताल को दिया समर्थन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Extended support to the lawyers' strike.
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। चार जून को जारी पंजीकरण आदेश के विरोध में हड़ताल को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने समर्थन दिया है। तहसील परिसर में ई-पंजीकरण आदेश के विरोध में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक एवं स्टांप वेंडरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। तहसील परिसर में वकील रोजना पैदल मार्च कर नारेबाजी कर रहे हैं। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के प्रदेश महासचिव राजकुमार सिंह ने कहा कि सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्री कराना चाहती है। इससे अधिवक्ताओं की रोजी-रोटी पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस आदेश को सरकार को वापस लेना चाहिए। इस अवसर पर बृजपाल भाटी एडवोकेट, लीलु सिंह, शिवराज, सुभाष नागर, सतवीर सिंह, राशिद, विशाल भाटी, रवि शर्मा, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed