{"_id":"6a6cd6d35423bb28dc0b38d2","slug":"farmers-halted-work-on-the-60-meter-road-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8904-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसानों ने रोका 60 मीटर रोड का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसानों ने रोका 60 मीटर रोड का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दयानतपुर में एकजुट हुए थे एक्सप्रेस-वे प्रभावित किसान, मुआवजा और प्लाट की उठी मांग
यमुना सिटी। दयानतपुर में किसानों ने शुक्रवार को 60 मीटर रोड का काम रोक दिया। मुआवजे और प्लाट की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और उन्होंने एक्सप्रेस-वे के समानांतर आने वाली सड़क के काम को रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काम रुकने की जानकारी जब प्राधिकरण के अधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और किसानों से बात शुरू की। स्थानीय लोगों को एक्सप्रेस-वे पर लगने वाले टोल से बचाने और बेहतर आवगमन की सुविधा देने के लिए प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर 60 मीटर रोड का निर्माण कर रहा है। यह रोड ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से शुरू होती है और इसे जेवर तक जाना है। इसका निर्माण का काम चल रहा है। प्राधिकरण के जीएम राजेंद्र भाटी ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर उनसे बात की गई। जिसके बाद उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बातचीत के बाद तुरंत किसानों का धरना समाप्त हो गया था और काम दुबारा शुरू करा दिया गया था। ब्यूरो