सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Faults and power cuts have left residents suffering in the heat.

Noida News: फाल्ट और बिजली कटौती से गर्मी में बेहाल हुए क्षेत्रवासी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Faults and power cuts have left residents suffering in the heat.
विज्ञापन
- ग्रामीण क्षेत्रों में तय वक्त से ज्यादा हो रही है बिजली कटौती
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बिजली कटौती की वजह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुधवार को भी बिजली कटौती का हाल ऐसा ही रहा। यमुना सिटी के ग्रामीण क्षेत्रों में तय शेड्यूल से ज्यादा बिजली कटौती हुई। रबूपुरा, दनकौर, जेवर और बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में हर दिन 6 घंटे की तय बिजली कटौती है। करीब 18 घंटे की बिजली सप्लाई दी जा रही है। इसमें सुबह 7 से 10 और शाम को 3 से 6 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। इस तय शेड्यूल के अलावा भी बुधवार को लगातार बिजली कटौती होती रही। हर आधे घंटे में 10-10 मिनट के कट लगते रहे। जिससे लोग परेशान होते रहे। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण लगातार फाल्ट हो रहे हैं जिसे सुधारने के लिए शट डाउन लेना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने यह दावा भी किया क्षेत्र में बिजली कटौती को तय शेड्यूल के अनुरूप ही रखने की कोशिश की जा रही है।

कटौती के कारण छोटे व्यापारी हो रहे परेशान
बिजली कटौती के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे व्यापारियों को हो रही है। बार-बार कट लगने के कारण व्यापारियों की मशीनें नहीं चल पाती हैं और उन्हें जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इस कारण उत्पाद की लागत भी बढ़ जाती है। व्यापारियों ने शेड्यूल से ज्यादा कटौती नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
गर्मी में लोड बढ़ने के कारण छोटे-मोटे फाल्ट होते रहते हैं। इसे सुधारने के लिए शट डाउन लेना पड़ता है। इस शट डाउन के समय को रूटीन कटौती में समायोजित किया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को 18 घंटे की बिजली सप्लाई दी जा सके। हमारी टीम लगातार जुटी हुई है, जिससे कि फाल्ट कम हो और आमजनों को परेशानी न हो। -विशाल कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed