सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfds

Noida News: बाइक टकराने के विवाद में युवक और उसके चाचा पर हमला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
fdgfds
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सुनपुरा गांव में बाइक टकराने को लेकर विवाद के बाद युवक और उसके चाचा के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। सुनपुरा निवासी शंशांक खारी के अनुसार रात करीब 10 बजे वह अपने चाचा कुलदीप उर्फ हर्षवर्धन के साथ गांव की बिहारी मार्केट गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव सैनी निवासी तरुण अपनी बाइक लेकर आया और उसकी बाइक शंशांक के पैर पर चढ़ गई। जब उसने और उसके चाचा ने बाइक चालक से देखकर वाहन चलाने की बात कही तो आरोपी तरुण गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद जब शंशांक और उसके चाचा अपने घर के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद तरुण और उसके साथी हिमांशु, धर्मेंद्र तथा सतेंद्र ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed