{"_id":"6a0dcc2b4ef88053200a2d69","slug":"fdgfdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4304302-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्लिपकार्ट की रिपेयर फैक्टरी से 70 लाख रुपये कीमत के 534 मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्लिपकार्ट की रिपेयर फैक्टरी से 70 लाख रुपये कीमत के 534 मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट की रिपेयर फैक्ट्री से 70 लाख रुपये कीमत के 534 मोबाइल चोरी
- सेक्टर-63 में है फैक्ट्री, कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित फ्लिपकार्ट की रिपेयर फैक्टरी से करीब 70 लाख रुपये कीमत के मोबाइल और पाटर्स चोरी होने का मामला सामना आया है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि परिसर से 534 शिपमेंट चोरी हो गए। ऑडिट के दौरान चोरी का खुलासा हुआ है। इसमें दो टेक्नीशियन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-63 के डी ब्लाक में फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड की रिपेयर फैक्टरी है। यहां कंपनी प्रबंधन फ्लिपकार्ट के पुराने मोबाइल को मरम्मत के लिए भेजता है। यहां से मरम्मत के बाद मोबाइल थर्ड पार्टी को बेचा जाता है। इस फैक्टरी में खोड़ा निवासी अनमोल व सिद्धांत रिपेयर टेक्नीशियन के तौर पर काम करते हैं। जनवरी से अप्रैल के दौरान फैक्टरी भेजे मोबाइल के रिकार्ड में से 29 मोबाइल की गड़बड़ी मिली। जब इसकी आंतरिक जांच कराई गई तब पता चला कि यहां बड़ा खेल चल रहा था। जांच में पता चला है कि मरम्मत के नाम पर कुछ पाटर्स को बिना अनुमति के हटा दिया। इस सामान को शिपमेंट के थर्माकोल पार्टीशन के बीच छिपाकर फैक्टरी से बाहर भेज दिया।
जनवरी से अप्रैल 2026 तक 534 शिपमेंट फैक्टरी से बाहर चले गए। स्टोर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो दो कर्मचारी सुनियोजित तरीके से मोबाइल बाहर निकालते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस मामले में ई-कॉर्मस कंपनी फ्लिपकार्ट की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है। प्राथमिक जांच में पता चला कि 1 मार्च को 9 मोबाइल, 7 मार्च को 14 मोबाइल और 19 मार्च को 6 मोबाइल डिवाइस चोरी किए गए। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।