सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfd

Noida News: घरेलू सहायिका से मारपीट का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
fdgsfd
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 स्थित 11वीं एवेन्यू अपार्टमेंट में एक घरेलू सहायिका के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में क्षेत्र की सैकड़ों घरेलू कामगारों ने काम नहीं किया। जानकारी के अनुसार 11वीं एवेन्यू सोसाइटी में ड्यूटी के दौरान एक निवासी द्वारा घरेलू सहायिका के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। इसके बाद कई घरेलू सहायिकाओं ने सामूहिक रूप से काम बंद करने का निर्णय लिया। इसका असर इंस्टेंट घरेलू सेवा उपलब्ध कराने वाले ऐप पर देखने को मिला। ऐप के माध्यम से घरेलू सहायिका बुक करने वाले निवासियों को लगातार बुकिंग रद्द होने की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं कोतवाली मुनेंद्र सिंह का कहना कि आरोप निराधार है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed