{"_id":"69c6933a9ea730b03a08753b","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4096958-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने तीन साल में नशीले पदार्थों के साथ 1920 तस्कर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने तीन साल में नशीले पदार्थों के साथ 1920 तस्कर को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन साल में नशीले पदार्थों के साथ 1920 तस्कर को पकड़ा
- पुलिस कमिश्नर के आदेश पर लगातार चल रहा अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों में कमिश्नरेट के तीनों जोन में 1920 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इस तरह का अभियान लगातार चलता रहेगा।
पुलिस की तरफ से जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार एक जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2026 तक नारकोटिक्स कानून के तहत कुल 1681 प्राथमिकी दर्ज की गई और 1920 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर अलग-अलग राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर नोएडा और एनसीआर में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के साथ कई गिरोह का नेटवर्क भी पकड़ा गया। जिसका नेटवर्क देशभर में है। पुलिस ने इस अभियान के तहत भारी मात्रा में नशीली सामग्री भी बरामद की है। इसमें करीब 7270 किलो गांजा, 9 किलो से ज्यादा चरस, 104 किलो से अधिक एमडीएमए (सिंथेटिक ड्रग), स्मैक, डोडा, नशीला पाउडर और सैकड़ों नशीली गोलियां शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नशे को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय है और नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों पर पुलिस की नजर है।
Trending Videos