{"_id":"6a4f9c0f2e375430ee0b9a91","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4482661-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आरडब्ल्यूए व सेक्टरों की समस्याओं के लिए जिलाधिकारी से मिले फोनरवा पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आरडब्ल्यूए व सेक्टरों की समस्याओं के लिए जिलाधिकारी से मिले फोनरवा पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है
फोनरवा ने जिलाधिकारी से आरडब्ल्यूए से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए किया अनुरोध
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम के साथ एक बैठक की। इस बैठक में आरडब्ल्यूए से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इसके साथ ही विभिन्न सेक्टरों से मिले सुझावों व शिकायतों का एक ज्ञापन सौंपा। फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि आरडब्ल्यूए का सामाजिक कार्य बहुत ही चुनौतीपूर्ण व जिम्मेदारी भरा होता है।
आरडब्ल्यूए को क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर नियमानुसार आवश्यक निर्णय लेने पड़ते हैं। कई बार कुछ लोग बिना पर्याप्त तथ्यों व साक्ष्यों के आरडब्ल्यूए के विरुद्ध डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायतें दर्ज करा देते हैं। फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि वर्तमान में डिप्टी रजिस्ट्रार सप्ताह में केवल तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सूरजपुर कार्यालय में बैठते हैं। अधिकांश संस्थाओं के पदाधिकारी आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हैं, लेकिन संस्थाओं की मूल फाइलें एवं अभिलेख गाजियाबाद स्थित मुख्य कार्यालय में होने के कारण मामलों के निस्तारण एवं निर्णय लेने में विलंब होता है।
फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर ने बहुमंजिला आवासीय सोसाइटियों में रहने वाले निवासियों के लिए ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग की लंबे समय से लंबित समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अभी तक ईवी चार्जिंग की सुविधा एवं उपयोग के संबंध में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश या मानक प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है, इस विषय में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने फोनरवा की ओर से प्रस्तुत सभी मुद्दों एवं सुझावों को सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से परीक्षण कर आवश्यक एवं व्यावहारिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।