सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ffsdgf

Noida News: शिकायतों के निस्तारण में नोएडा पुलिस एक साल से नंबर वन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
ffsdgf
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस शिकायतों के निस्तारण में पिछले एक साल से नंबर वन पर है। कमिश्नरेट के मीडिया सेल की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में एक साल से लगातार कमिश्नरेट को पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए मिली है। आईजीआरएस एक सरकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसका समाधान पा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की हर महीने आने वाली रिपोर्ट में गौतमबुद्धनगर पुलिस को लगातार नंबर एक रैंक मिली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस सफलता का सबसे बड़ा कारण शिकायतों का जल्दी और सही तरीके से निपटारा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह हर महीने शुक्रवार को आईजीआरएस पर आई शिकायतों की समीक्षा करतीं हैं। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed