सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgds

बरेली के ध्यानार्थ:::::: दोस्तों से परेशान होकर एमबीए छात्रा ने बरेली में किया आत्महत्या का प्रयास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
fgds
विज्ञापन
दोस्तों से परेशान होकर एमबीए छात्रा ने बरेली में किया आत्महत्या का प्रयास

- बरेली रेलवे स्टेशन पर 29 मई को ओवर ब्रिज से ट्रैक पर कूदी थी युवती
- बरेली जीआरपी से कोतवाली सेक्टर-58 में ट्रांसफर हुआ केस, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में काम करते समय दोस्त बने तीन युवकों ने एमबीए छात्रा को इतना परेशान कर दिया कि युवती ने बरेली में रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बरेली जीआरपी से केस ट्रांसफर होकर कोतवाली सेक्टर-58 आया है। अब नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से बदायूं के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेटी बरेली के एक कॉलेज में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी के कॉल सेंटर में चार महीने से काम कर रही है। नोएडा की इस कंपनी में हाथरस निवासी आयुष शर्मा काम करता है। आयुष और उसके दो दोस्त सौरभ उपाध्याय व अभिनव की युवती से दोस्ती हो गई। आरोप है कि आयुष शर्मा ने शिकायतकर्ता की बेटी का यौन शोषण करने का प्रयास किया। आरोपी सौरभ उपाध्याय और अभिनव पीड़िता के फोटो से छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़िता के कमरे पर आकर धमकाने एवं और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद युवती के पिता नोएडा आए और बेटी को लेकर बरेली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मई को युवती एमबीए की परीक्षा देने बरेली के एक कॉलेज गई थी तो वहां तीनों आरोपियों ने लगातार कॉल करके परेशान व धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद वह परेशान होकर भोजीपुरा रेलवे स्टेशन आ गई। वहां तनाव के चलते उसने सुसाइड नोट लिखा और रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज से कूद गई। जीआरपी द्वारा परिजन को सूचना दी गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यह मामला जीआरपी बरेली थाने से ट्रांसफर होकर आई है। इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed