{"_id":"69bd708a075d9c9aaf022471","slug":"fgds-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90495-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरकार ने प्रदेश के खत्म किया वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरकार ने प्रदेश के खत्म किया वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -
सरकार ने प्रदेश के खत्म किया वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया
-जिले के प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के 9 साल का रखा ब्योरा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रदेश सरकार के 9 साल के कार्यकाल का ब्योरा पेश किया। जहां उन्होंने कहा कि पहले सपा सरकार के दौरान प्रदेश वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था। योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज बनाया है। सरकार ने नवनिर्माण के नौ वर्षों की यात्रा पूरी की है। इन 9 साल में प्रदेश की पहचान एक बीमार व माफिया राज्य के रूप में होती थी। यहां कोई निवेश को तैयार नहीं होता था, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश के परिदृश्य को बदला है। हर मंडल के अंदर एक विश्वविद्यालय है।
मीडिया के साथ वार्ता में जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने सपा सरकार को घेरा। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का हिस्सा घंसने पर सपा सरकार के विरोध के एक सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव जब सोकर उठते है तो वो ट्वीट-ट्वीट खेलते है। जनता के लिए उन्होंने काम किया होता तो 10 साल तक जनता उनको बाहर नहीं रखती। 10 साल बाहर रहने के बाद अगले 5 साल भी वो बाहर रहेंगे। 29 मार्च को दादरी में होने वाली रैली पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक वो यहीं करते आ रहे हैं और अगले 20 साल और करते रहेंगे।
Trending Videos