फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsfd

Noida News: सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा खुला, बाइक सवार की आंख में लगी चोट

Fri, 14 Aug 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
fgsfd
नोएडा। सेक्टर-104 में सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोलना बाइक सवार युवक को भारी पड़ गया। सलारपुर की चांद मस्जिद वाली गली निवासी जाबिर हुसैन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सोहिल 9 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से सेक्टर-104 की तरफ जा रहा था। हाजीपुर स्थित सर्विस रोड पर मिठास स्वीट्स के पास पहुंचने पर सड़क किनारे खड़ी दिल्ली नंबर की कार की पैसेंजर सीट की तरफ का दरवाजा अचानक खोल दिया गया। सोहिल की बाइक खुले दरवाजे से टकरा गई और दरवाजा उसकी आंख में जा लगा। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कार और बाइक के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed