फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain causes waterlogging, evening traffic jams at roundabouts

Noida News: बारिश से जलभराव, शाम को गोल चक्करों पर जाम

Fri, 14 Aug 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Rain causes waterlogging, evening traffic jams at roundabouts
फोटो:
विज्ञापन

- तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, इकोटेक-3 में दो फीट तक पानी भरा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शुक्रवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों और गोल चक्करों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। शाम को वाहनों का दबाव बढ़ने से परी चौक से एलजी गोल चक्कर तक लंबा जाम लगा। यातायात पुलिस व्यवस्था संभालती रही, लेकिन वाहन चालकों को परेशानी हुई।
पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरवासियों को शुक्रवार की बारिश से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12 बजे गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भर गया। इकोटेक-3 सेक्टर में जलभराव की स्थिति गंभीर रही। यहां करीब दो फीट तक पानी भर गया। 50 से अधिक कंपनियों के गेट के सामने पानी जमा होने से कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी हुई। सीआरपीएफ के पास भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मुख्य मार्ग का यातायात सर्विस रोड पर डायवर्ट होने से जाम की स्थिति बनी रही। शाम को पी-3, परी चौक, अल्फा वन और एलजी गोल चक्कर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। ईशान कॉलेज के पास भी जाम की समस्या रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद भी प्रदूषण में राहत नहीं-
तेज बारिश के बावजूद वायु प्रदूषण में खास सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में रहा। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई इसी श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि शनिवार को इसमें सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed