{"_id":"69da44d746d03dd2610f60c8","slug":"fir-registered-against-two-on-court-order-for-supplying-defective-ac-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92054-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खराब एसी भेजने पर न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खराब एसी भेजने पर न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
दादरी संवाद।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ज्यू-3 में अमेजॉन से एसी खरीदा गया था। खराब एसी लगा दिया गया, जिसकी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर ज्यू-3 में जागृत सिंह परिवार के साथ रहते हैं। न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अमेजॉन से वोल्टास का एसी खरीदा था। दो लोग एसी लगाने के लिए आए। उन्होंने कंपनी के सर्विस सेंटर से आना बताया। एसी लगाकर चले गए। जब एसी ने कूलिंग नहीं की तो उसे चेक किया गया। जांच के दौरान उसमें करंट आ रहा था। कस्टमर केयर पर शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैनेजर का नंबर दिया गया। जब मैनेजर से बात की तो उन्होंने भी जवाब नहीं दिया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की गई। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन