{"_id":"6991fb850fbdb8859308d58b","slug":"fire-breaks-out-at-mahagun-moderns-eternia-tower-raising-questions-grnoida-news-c-1-noi1095-3956775-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महागुण माडर्न के इटर्निया टावर में लगी आग, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महागुण माडर्न के इटर्निया टावर में लगी आग, उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित महागुण माडर्न सोसाइटी के इटर्निया टावर के भूतल के फ्लैट में आग लग गई। शनिवार रात करीब 2:38 लगी आग से फ्लैट का रूम जल गया। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष वाईपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात आग लगने के बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। फ्लैट के एक कमरे में लगी जिसमें फ्लैटधारक बेटी के साथ सो रहा था। बताया जा रहा है कि निवासी बेसुध अपने कमरे में सो रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। आग लगने का कारण फिलहाल चार्जर में सार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं है। इस दौरान सात-आठ मिनट बाद अग्निशमन का पाइप खुल सका।
उन्होंने बताया कि मौके पर सिर्फ दो स्प्रिंकलर काम कर रहे थे। इसी वजह से कमरे में रखा सारा सामान जल गया। निवासियों का कहना है कि कमरे में सामान ज्यादा फैला था, जिस पर आग फैलती चली गई। वहीं अग्निशमन के उपकरण समय रहते काम न कर पाने का निवासियों ने आरोप लगाया है।
फ्लैट का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, मेंटेेनेंस कराई एओए
एओए अध्यक्ष वाईपी गुप्ता ने बताया कि आगजनी के कारण फ्लैट का एक कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। अब पूरे फ्लैट का स्ट्रक्चरल ऑडिट होगा, ताकि फ्लैट की स्थिति पता चल सके। इसके अलावा मेंटेनेंस भी एओए कराएगी।
Trending Videos