सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 40 people from two societies fell ill after eating kuttu atta

ग्रेटर नोएडा की तीन सोसाइटी में मचा हड़कंप: ऑनलाइन मंगवाया था कुट्टू का आटा, खाने से 40 से अधिक लोग बीमार

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Feb 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार

इको विलेज-3 सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि का व्रत था। शाम को व्रत पूरा करने के लिए निवासियों ने कुट्टू के आटे का प्रयोग किया, लेकिन सेवन करने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

More than 40 people from two societies fell ill after eating kuttu atta
कुट्टू का आटा खाने से 40 से अधिक लोग हुए बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3,रॉयल कोर्ट और हिमालया प्राईड सोसाइटी के निवासियों को महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू का आटा खाना भारी पड़ा गया। तीनों जगह 40 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। ज्यादातर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि कुट्टू का आटा खुला हुआ था। जिसका सेवन किया गया। वहीं एक बार फिर खाद्य विभाग की लापरवाही सामने आई है।

Trending Videos

इको विलेज-3 सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि का व्रत था। शाम को व्रत पूरा करने के लिए निवासियों ने कुट्टू के आटे का प्रयोग किया, लेकिन सेवन करने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द की समस्या बढ़ गई। सोसाइटी के 30 से अधिक लोगों को यह समस्या रही। इनमें बच्चे भी शामिल है। समस्या बढ़ने पर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह तक उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हिमालय प्राईड सोसाइटी में भी 15 से अधिक लोग बीमार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मरीज न्यूमेड अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ सर्वोदय और नियो अस्पताल में भी भर्ती हैं। मरीज का कहना है कि उन्होंने जैसे ही कुट्टू के आटे का सेवन किया। उसके कुछ ही देर बाद उनके हाथ पैर सुन्न होने लगे।  इसके साथ ही चक्कर व उल्टी की शिकायत होने लगी। कुछ देर उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। घरेलू उपचार व दवाइयां ली,लेकिन थोड़ी देर बाद ही हालत बिगड़ने लगी। उन्हें नहीं पता कि परिजन उन्हें किस हालत में अस्पताल में लेकर आए। हिमालय प्राईड में रहने वाले आकाश ने बताया कि उनकी फैमिली के करीब 6 से 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिसमें दो उनकी दो गर्भवती बहनें भी शामिल हैं। उन्हें भी भर्ती कराना पड़ा।

ऑनलाइन मंगवाया था कुट्टू का आटा
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के पास की एक स्थानीय मार्केट की दुकान से लोगों ने ऑनलाइन कुट्टू का आटा मंगवाया था। आटा पैकेट बंद नहीं था। खुला हुआ था। जिसने लोगों की बीमार कर दिया। लोगों के बीमार होने की जानकारी खाद्य विभाग की दी गई है।

खाद्य विभाग की लापरवाही से बीमार हो रहे लोग
ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में महाशिवरात्रि पर लोगों के बीमार होने का मामला पहली बार नहीं है। इससे पहले भी एक हॉस्टल के छात्र समेत 300 से अधिक लोब बीमार हुए थे। तब विभाग ने जांच कर नमूनों को लैब भेजकर खानापूर्ति की। उसके बाद भी जिले में धड़ल्ले से असुरक्षित व मिलावटी खाद्य पदार्थ बिक रहे है। लोगों का आरोप है कि खाद्य विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है।

अच्छेजा गांव के बच्चे भी हुए बीमार
उधर, दादरी के अच्छेजा गांव के नौ बच्चे भी कूट्टू के आटे खाने से बीमार हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर में कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed