सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flights from Noida airport to resume within 45 days of BAKAS report

Noida News: बकास की रिपोर्ट आने के 45 दिनों के अंदर शुरू होगी नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Flights from Noida airport to resume within 45 days of BAKAS report
विज्ञापन
- एनआईए ने रिपोर्ट के लिए भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
Trending Videos

- उद्घाटन के बाद एयरपोर्ट से उड़ानों के लिए प्राधिकरण तेजी से पूरी कर रहा है तैयारियां

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण के बाद कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा की स्थिति ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (बकास) की एक और रिपोर्ट आनी है। रिपोर्ट आने के 45 दिनों में घरेलू उड़ानें शुरू हो सकेंगी।
नोएडा हवाई अड्डे का निर्माण करने वाली स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल ने पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में बने एयरपोर्ट का निर्माण किया है। इसमें टर्मिनल, 3900 मीटर की हवाई पट्टी, एटीसी टावर, ढाई लाख मीट्रिक टन क्षमता का कार्गो आदि इंफ्रास्ट्रक्चर यात्रियों के स्वागत और उड़ानों के लिए तैयार है। इससे पहले बकास की रिपोर्ट आनी आवश्यक है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने कार्य पूरा करने के बाद रिपोर्ट के लिए आवेदन किया है। हरी झंडी मिलने के 45 दिनों में हवाई अड्डे से इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया अपनी उड़ानें शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकास की रिपोर्ट के बाद ही मिली थी लाइसेंस की मंजूरी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 5 मार्च को नागरिक उड्डयन विभाग से लाइसेंस की मंजूरी मिली थी। बकास की पहली रिपोर्ट के बाद लाइसेंस जारी किया गया था।

कोट
एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू करने के लिए तेजी से काम जारी है। इसके लिए जो भी जरूरी प्रक्रियाएं हैं उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। -शैलेंद्र भाटिया, एसीईओ, यमुना विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed