फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FONRWA claims 80% of the development process is complete

Noida News: फोनरवा का दावा, 80 प्रतिशत विकास प्रक्रिया पूरी

Sun, 02 Aug 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
FONRWA claims 80% of the development process is complete
नोएडा (संवाद) फोनरवा की वार्षिक आमसभा रविवार को सेक्टर-52 स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। फोनरवा महासचिव केके. जैन ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि आरडब्ल्यूए की ओर से उठाए गए करीब 80 प्रतिशत विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कई सेक्टरों में काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि शहर में आठ रेनवेल संचालित हैं, दो की मरम्मत चल रही है और बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई सेक्टरों में पुराने खंभे, तार और ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। बैठक में बिजली, सीवर, जलभराव और सड़क मरम्मत से जुड़े मुद्दे भी उठे, जिनके समाधान के लिए जल्द नोएडा प्राधिकरण से बातचीत का आश्वासन दिया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। आमसभा में बताया गया कि सेक्टर 34 और 135 में डॉग शेल्टर संचालित हैं, जबकि सेक्टर 123 में एक-एक हजार क्षमता वाले दो नए डॉग शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस के साथ नियमित बैठकें और बस सेवा शुरू होने को भी उपलब्धियों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed