सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four people fell ill after eating chicken egg rolls in Greater Noida

चिकन-एग रोल ने चार को किया बीमार: शाम में खाए रोल, रात में बिगड़ने लगी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 07 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

जगत फार्म के रोशनी एग रोल कॉर्नर से चिकन एग रोल खाने से एक परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए। खाद्य विभाग ने मंगलवार को दुकान की जांच कर नमूने लिए।

Four people fell ill after eating chicken egg rolls in Greater Noida
चिकन-एग रोल खाने से बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर की लोटस पार्क सोसाइटी के एक परिवार को चिकन एग रोल खाना महंगा पड़ा गया। परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग बीमार हो गए है। इनमें एक 12 साल की बच्ची व दो अन्य बच्चे शामिल हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को अस्पताल से घर भेज दिया गया, लेकिन अभी भी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वहीं मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने जगत फार्म स्थित रोशनी एग रोल कॉर्नर की जांच की और एग व चिकन एग रोल के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

Trending Videos

सोसाइटी निवासी व यूपी पुलिस में दरोगा शबनम कुमारी ने बताया कि उसका बेटा मोहक देवगन रविवार शाम अपने मामा अनिल पासवान, मामा की 12 वर्षीय बेटी और अपने एक दोस्त के साथ जगत फार्म गया था। वहां सभी ने रोशनी एग रोल कॉर्नर से चिकन एग रोल लिए। खाने के बाद रात करीब 9 बजे घर पर पहुंचे तो 12 साल की बच्ची की तबीयत खराब हो गई। पेट दर्द के साथ उल्टी व दस्त की समस्या रही। उसे डॉक्टर को दिखाया गया। वापस घर आने के बाद अनिल पासवान की तबीयत भी खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बुखार के साथ उल्टी व दस्त की समस्या रही। सोमवार को मोहक और उसके दोस्त को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद शाम तक सभी को घर भेज दिया गया, लेकिन मोहक का दोस्त अभी भी अस्पताल में भर्ती है। हालांकि अन्य की तबीयत अभी ठीक नहीं है। उल्टी व दस्त की समस्या अभी भी है। फिर से डॉक्टर को दिखाना होगा। उनका कहना है कि सोसाइटी के और लोगों ने भी बीमार होने की जानकारी दी। कुछ का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले रोल खाया था तो उनको भी उल्टी दस्त की समस्या रही थी। इसकी शिकायत प्रशासन से की है।

वहीं शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जगत फार्म जाकर रोशनी एग रोल कॉर्नर की जांच की। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दुकान से एक एग और एक चिकन एग रोल का नमूना लिया गया है। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान संचालक को साफ सफाई व शुद्धता का ध्यान रखने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed