Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four players from the district will showcase their prowess at the national kabaddi championship

Noida News: राष्ट्रीय कबड्डी में दमखम दिखाएंगे जिले के चार खिलाड़ी

Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Four players from the district will showcase their prowess at the national kabaddi championship
फोटो
विज्ञापन


- अयोध्या में जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर यूपी टीम में हुआ चयन, पटना में 4 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के चार कबड्डी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। रचित कुमार, अर्पित मौर्य, अंश चौधरी और रोबिन ठाकुर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चारों खिलाड़ी यूपी टीम के साथ बिहार के पटना पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक से चार नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें देशभर की विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
चारों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर गांव स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। उनका चयन अयोध्या में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित जोन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तकनीक और टीम के साथ बेहतर तालमेल का परिचय दिया था।
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अकादमी के कोच जितेंद्र नागर ने बताया कि चारों खिलाड़ी लंबे समय से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। अकादमी में खिलाड़ियों की तकनीक, शारीरिक क्षमता और खेल की समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य :
खिलाड़ी रचित कुमार ने कहा कि पटना में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। अर्पित मौर्य ने बताया कि उनका लक्ष्य आत्मविश्वास के साथ खेलकर टीम के लिए अधिक से अधिक अंक जुटाना है। वहीं, अंश चौधरी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही। रोबिन ठाकुर ने भी टीम की जीत में अहम योगदान देने और बेहतर खेल दिखाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed