फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 2.52 crore under pretext of shipping onions

Noida News: दुबई में प्याज भेजने के नाम पर 2.52 करोड़ की ठगी

Mon, 13 Jul 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.52 crore under pretext of shipping onions
कोर्ट के आदेश पर कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। दुबई में प्याज निर्यात कराने का झांसा देकर आरोपियों ने 2.52 करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन न तो माल का निर्यात कराया और न ही रकम वापस की। सेक्टर-6 स्थित निर्यात फर्म के प्रतिनिधि की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद थाना फेज-1 पुलिस ने निजी कंपनी और उससे जुड़े चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

दिल्ली निवासी गुलशन सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह सेक्टर-6 स्थित ओमेगा वर्ल्ड ट्रेडिंग प्रोपराइटरशिप की ओर से कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत हैं। 2024 में एग्रोप्रिनयोर्स मार्केट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने उनसे संपर्क कर दुबई में बड़े स्तर पर प्याज निर्यात कराने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि कंपनी के निदेशक और अन्य पदाधिकारियों ने 2 करोड़ 52 लाख 100 रुपये लिए, लेकिन निर्यात की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में जानकारी मिली कि संबंधित कंपनी पर अन्य कारोबारियों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed