सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud of 5 lakh in name of plot

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
fraud of 5 lakh in name of plot
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी
Trending Videos

नोएडा। प्लॉट दिलाने के नाम पर एक शख्स से पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। खोड़ा कॉलोनी निवासी आबिद ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उन्होंने वर्ष 2012 में सुमन शर्मा से गढ़ी चौखंडी में 50 गज का एक आवासीय प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि प्लॉट खरीदने के दौरान बताया गया था कि इस पर कोई विवाद नहीं है। प्लॉट की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई। पीड़ित ने 2.10 लाख रुपये चेक और 2.90 लाख रुपये नकद दे दिए। जब जमीन का खसरा के बारे में पता लगाया तब जानकारी मिली कि इस जमीन का अधिग्रहण नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2007 में कर लिया है। आरोपी ने तथ्य छिपाकर प्लाूट को बेचा। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed