सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free checkups will be conducted at GIMS from March 9 to 14.

Noida News: नौ से 14 मार्च तक जिम्स में होंगी निशुल्क जांचें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Free checkups will be conducted at GIMS from March 9 to 14.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और ओबेसिटी वीक के मौके पर जिम्स में कुछ जांचें निशुल्क होंगी। अस्पताल के मेडिसिन विभाग की पहल पर नौ से 14 मार्च तक ओबेसिटी वीक मनाया जा रहा है। इस मौके मोटापा ग्रसित रोगियों के लिए फाइब्रोस्कैन की सुविधा, महिलाओं के लिए डेक्सा स्कैन निशुल्क होगा। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि मरीज संस्थान की मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग व ऑर्थोपेडिक्स में चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मरीजों को मेडिसिन ओपीडी नंबर 10 से इन जांचों के लिए परामर्श दिया जाएगा। जिसके बाद वे निर्धारित अवधि के दौरान इन जांचों का लाभ निशुल्क ले सकते हैं। संस्थान द्वारा यह पहल मोटापा, फैटी लिवर तथा रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में होने वाली हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर उसका कराने के लिए है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed