सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free obesity and bone screening at JIMS

Noida News: जिम्स में मोटापा और हड्डियों की हुई निःशुल्क जांच

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Free obesity and bone screening at JIMS
विज्ञापन
- ओबेसिटी वीक के तहच 14 मार्च तक चलेगा अभियान
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिम्स में मंगलवार से छह दिवसीय ‘ओबेसिटी वीक’ शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत संस्थान में मरीजों की कुछ जांचें मुफ्त में की जाएंगी। अभियान 14 मार्च 2026 तक चलेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पहल का उद्देश्य लोगों को मोटापे से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के जरिए उनके बेहतर उपचार को सुनिश्चित करना है।

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओर यह पहल की गई है। अभियान के दौरान मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। मंगलवार को भी भारी संख्या में लोगों ने मोटापे से संबंधित जांच कराई। उन्होंने बताया कि संस्थान की यह पहल मोटापा, फैटी लिवर और रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में होने वाली हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याओं के प्रति उन्हें जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि अक्सर मोटापे से ग्रसित मरीजों में फैटी लिवर समेत स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उनकी समय पर पहचान और जांच बेहद जरूरी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए मोटापे से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क फाइब्रोस्कैन के अलावा 45 साल से अधिक उम्र की रजोनिवृत्ति (पोस्ट मेनोपॉजल) के बाद की महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ग की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों की कमजोरी का खतरा अधिक होता है। ऐसे में अभियान के दौरान उन्हें निःशुल्क डेक्सा स्कैन की सुविधा दी जा रही है। जिससे हड्डियों की स्थिति की सटीक जांच की जा सके। उन्होंने बताया कि मरीज संस्थान की प्रमुख ओपीडी जैसे मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी एवं ऑब्स) और ऑर्थोपेडिक्स विभाग में जाकर डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed