फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From August, there will be 30 minutes of additional study daily in government schools.

Noida News: अगस्त से सरकारी स्कूलों में रोज होगी 30 मिनट अतिरिक्त पढ़ाई

Sun, 26 Jul 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
From August, there will be 30 minutes of additional study daily in government schools.
- कमजोर विद्यार्थियों के लिए छह माह का कैच-अप अभियान, पहले होगा लर्निंग लेवल आकलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में पिछड़ रहे विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग अगस्त से विशेष कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू करेगा। अभियान के तहत अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक रोजाना 30 मिनट अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी। इसकी तैयारियां स्कूलों में शुरू हो गई हैं।

अभियान की शुरुआत विद्यार्थियों के सीखने के स्तर के आकलन से होगी। इसके बाद कमजोर छात्रों को भाषा, गणित और अन्य विषयों में अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता दी जाएगी। शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार कोविड और अन्य कारणों से प्रभावित हुई बुनियादी पढ़ाई की कमियों को दूर करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों की प्रगति की नियमित समीक्षा भी होगी। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बेहतर लर्निंग आउटकम सुनिश्चित करने के लिए इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed