फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garbage not being collected regularly in Sector 122.

Noida News: सेक्टर 122 में नियमित नहीं उठ रहा कूड़ा

Fri, 07 Aug 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Garbage not being collected regularly in Sector 122.
फोटो
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-122 में लंबे समय से घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की स्थिति खराब बनी हुई है। सेक्टर में आने के लिए दो कूड़ा गाड़ियां प्रस्तावित हैं, लेकिन अधिकतर दिनों में एक ही गाड़ी आती है। शुक्रवार को भी केवल एक ही गाड़ी आई, जिससे सेक्टर का पूरा कूड़ा नहीं निकल सका। आरडब्ल्यूए महासचिव नितिन चौहान ने बताया कि तीन दिन में केवल एक बार गाड़ी आती है। दिन में एक चक्कर लगाकर कर्मचारी गाड़ी खराब होने का बहाना बताकर वापस नहीं आते। इस कारण घरों में कूड़ा लगातार जमा हो रहा है और लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सड़कों पर कूड़ा पड़े रहने से गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने जिम्मेदारों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed