{"_id":"6a75e027c0f807cd97095420","slug":"gfds-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9118-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर में महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, राहगीरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर में महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, राहगीरों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो.........
-जलभराव होने से टूटी सड़क और गड्ढ़े नहीं देख पाया चालक, अनियंत्रित होने के कारण हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर क्षेत्र में शुक्रवार को टूटी सड़कें और गड्ढ़े हादसे का कारण बन गए। खुर्जा पुल की सर्विस रोड पर बारिश में हुए जलभराव के कारण महिलाओं से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा पलटने के बाद वहां चीख पुकार मच गई और महिलाएं मदद के लिए पुकारने लगी। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और महिलाओं व अन्य लोगों को सुरक्षित किया।
शुक्रवार को खुर्जा पुल की सर्विस रोड पर महिलाओं से भरा एक ई-रिक्शा हादसे का शिकार हो गया। राहत इस बात की रही कि लोगों ने तुरंत बचाव कार्य किया। हालांकि महिलाओं और चालक को मामूली चोटें आई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार कराया गया। इलाके के लोगों ने बताया कि महीनों से सड़क टूटी हुई है और यहां गड्ढ़े हो गए हैं। बारिश में इनका और ज्यादा बुरा हाल हो गया है।