फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsd

Noida News: विवाद में चली थी गोली, सामान खरीदने आया किशोर हुआ था घायल

Fri, 07 Aug 2026 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
gfsd
यमुना सिटी (संवाद) जेवर थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में बदमाश ने दुकानदार पर गोली चलाई थी। लेकिन यह गोली दुकानदार के न लगकर वहां समान खरीदने आए युवक के लग गई थी। जहांगीरपुर के मुहल्ला व्यापारियान निवासी आमिर खान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने जहांगीरपुर निवासी शेर मोहम्मद से एक जमीन अपनी मां के नाम पर खरीदी थी।
विज्ञापन

18 दिसंबर 2024 को इसका बैनामा कराया था और शेर मोहम्मद को 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद उसने 1.95 लाख रुपये 2 अगस्त 2026 को शेर मोहम्मद को दिए थे। जिसके बाद शेर मोहम्मद का छोटा भाई भूरी उनके पास आया और जमीन के रुपये मांगने लगा। जब उन्होंने उसके भाई को रुपये देने की बात बताई तो वह नाराज हो गया और रुपये मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आमिर ने बताया कि भूरी ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली चलाई, लेकिन वह बच गए। यह गोली उनकी दुकान में सामान लेने आया 16 वर्षीय किशोर उमर के जा लगी और वह घायल हो गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गोली चलाने के आरोपी भूरी को गांव थोरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed