फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgsfdg

Noida News: हथियारों के बल पर चार दिन तक बंधक बनाकर कराई गई ऑनलाइन बैंकिंग ठगी

Fri, 07 Aug 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
sgsfdg
हथियारों के बल पर चार दिन तक बंधक बनाकर कराई गई ऑनलाइन बैंकिंग ठगी
विज्ञापन

- भांजे पर मामा को अगवा कर बंधक बनाकर की 1.48 करोड़ की ठगी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुरादनगर निवासी एक व्यापारी को उसके ही सगे भांजे ने साजिश रचकर अगवा कराया। बंधक बना सिर पर बंदूक तान उससे लगभग 1.48 करोड़ रुपये की ऑनलाइन बैंकिंग से ट्रांसफर करा ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित कुलदीप शर्मा (40) निवासी गाजियाबाद इंजन ऑयल ट्रेडिंग का व्यापार करते हैं। वह जेपी इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक हैं। उनके भांजे अभिषेक उर्फ चिंटू ने बंद जीएसटी दोबारा एक्टिव कराने और व्यापार शुरू कराने का झांसा देकर पहले मामा के बैंक खाते की खुद केवाईसी कराई और एक नया मोबाइल नंबर जुड़वाया। इसके बाद अभिषेक ने अपने दोस्त आकाश चौधरी निवासी ग्राम काठा, बागपत से बातचीत करा दी।
विज्ञापन

16 जून 2025 को आकाश चौधरी ने फोन कर उन्हें सेक्टर-168 नोएडा स्थित निम्बस रियलिटी द गोल्ड पाम बुलाया। वहां पहुंचने पर वह पहले से मौजूद नितेश चौधरी के साथ मिला और दोनों ने पीड़ित का बैंक खाता नंबर अपने पास ले लिया। इसके बाद आकाश ने शिवम नामक व्यक्ति से फोन पर बात की और अपने मोबाइल से कैब बुक कराकर पीड़ित को गौड़ सिटी सेंटर मॉल स्थित स्टूडियो अपार्टमेंट में ले जाया गया। वहां पहले से मौजूद 2-3 अज्ञात लोगों ने घुसते ही एक राय होकर पीड़ित को बंधक बना लिया। आकाश चौधरी व नितेश ने उनके सिर पर बंदूक तान दी, फोन छीन लिया। आरोपियों ने 16 से 19 जून 2025 तक पीड़ित को बंधक बनाकर बैक अकाउंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां ले ली । 19 जून की रात मौका पाकर पीड़ित बंधन से छूटकर अपना फोन लेकर वहां से भागकर घर पहुंचा। पीड़ित जब जानकारी लेने बैंक पहुंचा तो पता चला कि उनके बैंक खाते से 16 से 19 जून 2025 के बीच करीब 1.48 करोड़ रुपये की बड़ी ट्रांजेक्शन हुई। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed