फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The teachers' association wrote a letter requesting leave.

Noida News: शिक्षक संघ ने अवकाश के लिए लिखा पत्र

Fri, 07 Aug 2026 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The teachers' association wrote a letter requesting leave.
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम को पत्र लिखकर अवकाश करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंचना कठिन हो गया है। जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव और खराब सड़क के कारण आवागमन प्रभावित है। वहीं कांवड़ यात्रा के चलते प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात जाम से स्थिति और गंभीर हो गई है। ऐसे में शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों का संचालन जोखिम भरा हो सकता है। शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की संस्तुति करने का अनुरोध किया है। संघ का कहना है कि इससे संभावित दुर्घटनाओं और अन्य अप्रिय घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed