पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   garbage problem

Noida News: सेक्टर बीटा में जगह-जगह कूड़े का ढेर

Fri, 03 Jul 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
garbage problem
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 में पिछले तीन दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण पूरे सेक्टर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बारिश के बीच सड़कों पर जमा कूड़े से बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का डर बना हुआ है। स्थानीय निवासी रामप्रकाश ने बताया कि कई दिनों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल का जल्द समाधान निकालकर बीटा-1 सहित पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed