सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gass problem

Noida News: होम डिलीवरी के बावजूद एजेंसियों पर लगी लोगों की लंबी कतारें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
gass problem
रबूपुरा में स्थित विनोद गैस एजेंसी में लगी लंबी कतार। होम डिलीवरी के बावजूद एजेंसी पर लंबी कतार
विज्ञापन
फोटो...
Trending Videos

- उपभोक्ताओं ने कहा- गैस सिलिंडर को घर पहुंचाने का दावा झूठ

मुबस्सिर हुसैन
यमुना सिटी। यमुना सिटी में करीब एक महीने से गैस सिलिंडर की कमी बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रबूपुरा कस्बे में सिलिंडर घरों तक पहुंचाया जाने लगा है। इसके बावजूद एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। सिलिंडर के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र में एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके सिलिंडर लेने के लिए खुद उपभोक्ताओं को एजेंसी जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी की सुविधा शुरू किए जाने के बावजूद सिलिंडर घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर घर-घर सिलिंडर की डिलीवरी हो रही होती, तो एजेंसी पर आकर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस की कमी के कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कई लोग अपनी नौकरी छोड़ कर सिलिंडर के लिए लाइनों में खड़े हैं और घंटों इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने एजेंसियों से मांग की है कि जल्द से जल्द घर-घर सिलिंडर पहुचाने की व्यवस्था की जाए।

सिलिंडर के लिए सुबह करीब 7 बजे से लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे सिलिंडर मिल पाना मुश्किल हो रहा है। घर-घर सिलिंडर पहुंच पाते तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। -प्रदीप


गैस की कमी के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर एजेंसियां समय पर सिलिंडर की आपूर्ति कर दें तो लोगों को परेशानी न हो। -आकाश



एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी की बात कही जा रही है, लेकिन लोगों को एजेंसी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। घरों पर सिलिंडर पहुंच जाते तो घंटों लाइन में इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती।
-आबिद


एजेंसी की सभी सिलिंडर गाड़ियों को गांवों में भेजा जा रहा है। घर-घर सिलिंडर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सिलिंडर की कमी के कारण कई बार लोग डिलीवरी गाड़ियों को ही घेर लेते हैं, जिससे डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-गीता रानी, विनोद गैस एजेंसी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed